Shikshak Setu Logo
शिक्षक सेतु CBT Exam Arena
Authentic Computer-Based Test Simulator

वास्तविक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) सिम्युलेटर

अनेक शिक्षक साथी परीक्षा हॉल में कंप्यूटर स्क्रीन और ऑनलाइन इंटरफेस के दबाव में आकर आते हुए प्रश्न भी गलत कर देते हैं। शिक्षक सेतु का CBT सिम्युलेटर सीबीएसई CTET और एमपी कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB) के आधिकारिक परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयार किया गया है ताकि आप वास्तविक परीक्षा से पूर्व स्क्रीन, पैलेट और समय प्रबंधन के अभ्यस्त हो सकें।

प्रश्न पैलेट संकेत चिह्नों का अर्थ (Question Palette Legend)

परीक्षा के दौरान स्क्रीन के दाईं ओर दिखने वाले रंगों का वास्तविक अर्थ:

✓
हरा (Green) - उत्तर दिया गया आपने इस प्रश्न का उत्तर चुन लिया है। यह मूल्यांकन में गिना जाएगा।
✕
लाल (Red) - उत्तर नहीं दिया आपने प्रश्न देखा किंतु कोई विकल्प नहीं चुना।
⚑
बैंगनी (Purple) - समीक्षा हेतु चिह्नित आपने पुनर्विचार हेतु फ्लैग किया है (Marked for Review)।
1
धूसर (Grey) - अभी तक नहीं देखा आप अभी तक इस प्रश्न पर नहीं पहुंचे हैं (Not Visited)।